अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर पूर्व प्रभारी अजॉय कुमार ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के आधार पर राजनीति कर रही है, और कहा कि मणिपुर एक ट्रेलर है और अगर पार्टी नफरत फैलाती रही तो पूरे देश में मणिपुर जैसे हालात हो सकते हैं।
भाजपा पर चुनाव जीतने के लिए देश में नफरत फैलाने का लगाया आरोप
मणिपुर तो एक ट्रेलर है, अगर आप बीजेपी नफरत फैलाना जारी रखेंगे तो पूरे देश में मणिपुर जैसी स्थिति होगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी जीतना चाहती है तो जीत सकती है लेकिन देश को बांटने की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा, अगर आप जीतना चाहते हैं तो जीत सकते हैं लेकिन नफरत फैलाकर देश को मत बांटिए।
राहुल गांधी को रोके जाने पर की निंदा
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुरुवार को मणिपुर के चुराचांदपुर जाते समय राहुल गांधी के काफिले को रोके जाने को लेकर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके दौरे को इस तरह से बाधित किया गया, बीजेपी पर निशाना साधते हुए तिवारी ने कहा कि गृह मंत्री को छोड़कर किसी भी अन्य मंत्री ने मणिपुर जाने का शिष्टाचार नहीं दिखाया, अगर कोई वरिष्ठ विपक्षी नेता वहां गया है, तो सरकार को उसके दौरे की सुविधा देनी चाहिए थी।


Download Android App
Download iOS App



