मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से सियासी घमासान जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह आज सुबह बेंगलुरु के होटल में मौजूद बागी विधायकों से मुलाकात करने पहुंचे और रामदा होटल जाने की कोशिश की, जहां कांग्रेस के बागी विधायक ठहरे हुए हैं।
हालांकि, दिग्विजय सिंह को उस होटल में जाने से रोक दिया गया जिसके बाद वह धरना पर बैठ गए। अब, बेंगलुरु पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “सिंह को रामदा रिसार्ट के पास एहतियातन हिरासत में लिया गया था क्योंकि बागी विधायकों से मिलने के लिए प्रवेश देने से इनकार करने के बाद वह विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे।”
शिवराज की अफसरों को चेतावनी, बोले- कांग्रेस के एजेंट बनकर काम करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा
शहर के उत्तरी उपनगर के रिसॉर्ट और उसके आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा, “मैं राज्यसभा उम्मीदवार हूं मुझे विधायकों से मिलने की अनुमति नहीं है।” दिग्विजय सिंह के साथ कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है। शिवकुमार ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। हमारी अपनी राजनीतिक रणनीति है, हम जानते हैं कि स्थिति को कैसे संभालना है। वह यहाँ अकेला नहीं है। मैं यहाँ हुं। मुझे पता है कि उसे कैसे सपोर्ट करना है। लेकिन मैं कर्नाटक में कानून और व्यवस्था की स्थिति नहीं बनाना चाहता।


Download Android App
Download iOS App



