महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता रणजीतसिंह नाईक निंबालकर भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के सतारा जिला अध्यक्ष रणजीतसिंह नाईक-निंबालकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, प्रदेश के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सोमवार को भाजपा में शामिल हुए।
हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। राकांपा नेतृत्व पर हमला करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा कि उनकी लड़ाई बारामती से जुड़े लोगों से है।
बारामती लोकसभा सीट राकांपा प्रमुख शरद पवार का गढ़ है। नाईक-निंबालकर ने आरोप लगाया कि बारामती के लोगों ने उस क्षेत्र के विकास में रोड़े अटकाए जहां से वह आते हैं। मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए नाईक-निंबालकर ने कहा ‘‘दूसरी ओर फड़णवीस ने कभी नहीं पूछा कि मैं किस पार्टी से आता हूं।’’


Download Android App
Download iOS App




