कांग्रेस ने 12 अप्रैल को कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को जयश्री जाधव को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। जयश्री के पति कांग्रेस विधायक चंद्रकांत जाधव के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव की आवश्यकता पड़ी है।
बीजेपी ने सत्यजीत कदम पर लगाया दांव
चंद्रकांत जाधव का पिछले साल कोविड-19 से उत्पन्न अन्य समस्याओं के बाद निधन हो गया था। वह पहली बार विधायक बने थे। उन्होंने शिवसेना के राजेश क्षीरसागर को हराया था। अब शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा हैं। मतगणना 16 अप्रैल को होगी। इस सीट से बीजेपी ने सत्यजीत कदम को उम्मीदवार बनाया है।


Download Android App
Download iOS App



