जापान की वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरियों के निर्माण के लिए 1.26 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की योजना बनाई है। एक खबर में यह जानकारी दी गई है।
150 बिलियन येन का निवेश होने का अनुमान
दैनिक समाचार पत्र ‘निक्केई’ की खबर में कहा गया है कि गुजरात में सुजुकी की ऑटोमोबाइल विनिर्माण इकाई के पास बैटरी संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव है और नए संयंत्र पर कुल लगभग 150 बिलियन येन (1.26 अरब अमेरिकी डॉलर) के निवेश का अनुमान है। इसके अलावा भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
खबर में कहा गया है कि यह निवेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान घोषित जापान के कुल निवेश में शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



