उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश के सोनभद, में 10 निर्दोष लोगों के सामूहिक हत्याकाण्ड के पीड़ति परिवारों से मुलाकात करने जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद लगातार विपक्षी पार्टी के नेताओं को परेशान करने की घटनायें बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद विपक्षी दलों के नेताओं का उत्पीड़न एवं हर मामले का राजनीतिकरण कर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने का काम करती आ रही है।
उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है तथा सोनभद, में हुई सामूहिक हत्याकाण्ड की घटना इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सामूहिक हत्याकाण्ड में मारे गये लोगों के परिजनों को सांत्वना देने जा रही श्रीमती वाड्रा को केन्द्र सरकार के इशारे पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गिरफ्तार कराया जाना इसका ज्वलंत उदाहरण है। इसके उपरान्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।


Download Android App
Download iOS App



