महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से ने कहा कि कांग्रेस-राकांपा नेता संत नहीं हैं और वे अपना हित साधने के मकसद से भाजपा में शामिल हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास “वॉशिंग पाउडर” है जिसका इस्तेमाल कर वह ऐसे नेताओं को “साफ” करते हैं।
एकनाथ खड़से जलगांव में रविवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने भूमि घोटाले और अनुचित कार्यों की कथित गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में जून 2016 में राज्य के राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस और राकांपा से भाजपा में आ रहे नेता संत नहीं थे लेकिन वे अपने स्वार्थ साधने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पास वॉशिंग पाउडर है जो उनको पूरी तरह साफ कर देता ताकि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन पर कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। लोग भाजपा में भरोसा करते हैं।”


Download Android App
Download iOS App



