हल्द्वानी : प्रदेश में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत मंगलवार को होने जा रही है। इस परिवर्तन यात्रा का शुभारम्भ हल्द्वानी से किया गया है। परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण में उधम सिंह नगर के खटीमा से शुरू होकर सितारगंज, किच्छा, रुद्रपुर होते हुए जसपुर में एक फरवरी को समाप्त होगी।
इस परिवर्तन यात्रा में प्रतिपक्ष नेता इन्दिरा हृदयेश केंद्र सरकार को फेल बताया है। कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, प्रतिपक्ष नेता इंदिरा हृदयेश के साथ भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बताया कि परिवर्तन यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीट कांग्रेस के खाते में आएगी। वहीं, प्रदेश सरकार जनविरोधी काम कर रही है।
किसान आत्महत्या कर रहा है और प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा हृदयेश ने बताया कि रैली के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क किया जायेगा। केंद्र की सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज भी युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। व्यापारी और किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं । आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र की सरकार पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



