मध्यप्रदेश में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर, ‘राजभवन का करेगी घेराव’

Summary :

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में आज राजभवन घेराव के तहत यहां प्रदेश व्यापी आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में आज राजभवन घेराव  के तहत यहां प्रदेश व्यापी आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए जहां प्रदेश कांग्रेस संगठन ने व्यापक तैयारियां की हैं, वहीं पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। तय कार्यक्रम के अनुरूप दोपहर 12 बजे पूरे प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता यहां रोशनपुरा क्षेत्र में जुटेंगे और कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन की ओर कूच करेंगे। बता दें कि यहां विरोध प्रदर्शन अडानी मुद्दे पर केंद्र सरकार की चुप्पी के खिलाफ  किए जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि भाजपा अडानी को बचाने की कोशिश कर रही है।
प्रशासन ने प्रदर्शन को देखते हुए किए सख्त प्रबंध
यह प्रदर्शन उद्योगपति अडानी और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित किया गया है। पुलिस प्रशासन ने न्यू मार्केट, रोशनपुरा, राजभवन और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए हैं। बेरिकेडिंग भी की गयी है। भोपाल पुलिस ने यातायात परिवर्तन संबंधी प्लान भी सोशल मीडिया पर जारी कर आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे आवागमन के लिए परिवर्तित मार्ग का ही उपयोग करें, जिससे असुविधा से बचा जा सके।

Desk Team