कांग्रेस ने बुधवार को मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए अपने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिनमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय विंसेट एच पाला का नाम प्रमुख है।
पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, सुतंगा सायपुंग विधानसभा सीट से विंसेट पाला को उम्मीदवार बनाया गया है।
उनके अतिरिक्त रलियांग से रिचर्ड लिंगदोह, पूर्वी शिलांग से मैनुअल बैडवार, उत्तरी शिलांग से एंटोनियस लिंगदोह और कई अन्य नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिनमें उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की गई।
मेघालय विधानसभा की सभी 60 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा और 2 मार्च को मतगणना होगी।


Download Android App
Download iOS App



