केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को पुथुपल्ली सीट से जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रमेश चेन्नीथला को हरिपद सीट से मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने वतकारा से सांसद के मुरलीधरन को तिरुवनंतपुरम की नेमोम विधानसभा सीट से टिकट दिया है।
वर्ष 2016 के चुनाव में भाजपा सिर्फ इसी सीट पर जीत दर्ज कर सकी थी। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एम रामचंद्रन ने पार्टी आलाकमान और स्क्रीनिंग कमेटी से विचार-विमर्श के बाद दिल्ली में 86 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी केरल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने अभिनेता धर्माजन को कोझिकोड जिले की बालुस्सेरी सीट से उतारा है। पूर्व पर्यटन मंत्री ए पी अनिल कुमार वंदूर सीट से जबकि युवा कांग्रेस नेता शफी परमबिल पलक्कड़ से चुनाव लड़ेंगे।
परमबिल का पलक्कड़ में भाजपा उम्मीदवार और ‘मेट्रोमैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन से होगा। इसी तरह, युवा नेताओं वी टी बलराम को त्रिथला से, ए एम रोहित को पोन्नानी से, डॉ सरीन पी को ओट्टापलम से और के एम अभिजीत को कोझिकोड उत्तर सीट से टिकट मिला है।


Download Android App
Download iOS App



