कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव से पहले ‘असम बचाओ’ एड जारी किया तो बीजेपी हमलावर हो गई। असम सरकार के मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेता असम को पहचानते तक नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने ‘असम बचाओ’ एड में जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया है वह ताइवान की है।
हिमंता बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर दो तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ताइवान की तस्वीर लगाकर ‘असम बचाओ’ का नारा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता असम को पहचान भी नहीं सकते हैं। सरमा द्वारा ट्वीट की गई तस्वीरों में से एक तस्वीर वो है जो कांग्रेस द्वारा इस्तेमाल की गई है, जबकि दूसरी असली तस्वीर है।
First Congress couldn’t identify Assam, now Congress can’t even recognise Assamese people.
This is again a pic from Taiwan.
Congress leaders have forgotten Assam. Let’s show @INCIndia how beautiful our land is. #CongressInsultsAssam pic.twitter.com/TfRxXdfUAK
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) March 4, 2021
असम चुनावों में चाय बागानों का मुद्दा पूरे ज़ोर-शोर से उठ रहा है। हाल में ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य का दौरा किया था। उन्होंने वहां सिर पर टोकरी बांधकर कुछ महिलाओं के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी थीं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि चाय की पहचान को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है।
हाल में ही चुनाव आयोग ने असम, बंगाल समेत सभी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। असम में तीन चरणों में वोट डाले जाने हैं। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोटिंग होगी। जबकि दूसरे चरण के लिए 1 अप्रैल और तीसरे चरण के लिए 6 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य में विधानसभा की 126 सीटें हैं।


Download Android App
Download iOS App



