द्वारका में आपस में टकराई कार, एक युवक की मौत, एक घायल

Summary :

दिल्ली के द्वारका में भीषण सकड़ हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार देर रात दो कारों के टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली के द्वारका में भीषण सकड़ हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार देर रात दो कारों के टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान हरियाणा के पानीपत के रहने वाले आकाश राणा (22) के तौर पर की गई है। दुर्घटना में उसका दोस्त राहुल राणा (23) गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे दीन दयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बीमा कंपनी में काम करते थे और दोनों द्वारका सेक्टर 22 के एक होटल में कंपनी की पार्टी से लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि रात करीब एक बजे पुलिस को द्वारका सेक्टर छह और सात की क्रॉसिंग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली।
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) संतोष कुमार मीणा ने बताया ,एक मर्सिडीज और फोर्ड फीगो कार आपस में टकरा गईं। मर्सिडीज का चालक फरार हो गया है। यह गाड़ी झारखंड के अजय कुमार सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Desk Team