लेफ्ट ऑर्म स्पिनर अक्षर पटेल (4/68) के नेतृत्व में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चल रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को इंग्लैंड की पहली पारी 205 रनों पर ढेर कर दी।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही। इंग्लैंड की टीम खराब शुरुआत के बाद संभल नहीं सकी और पहले दिन ही ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 121 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए। उनके अलावा डेनियल लॉरेंस ने 46, ओली पोप ने 29 और जॉनी बेयरस्टो ने 28 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत की ओर से अक्षर के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 47 रन देकर तीन विकेट , मोहम्मद सिराज ने 45 रन देकर दो विकेट और वाशिंगटन सुंदर ने 14 रन देकर एक विकेट लिया। ईशांत शर्मा 23 रन देकर खाली हाथ रहे।


Download Android App
Download iOS App



