कांग्रेस के एक जिला स्तरीय पदाधिकारी ने पार्टी के एक यूथ कार्यकर्ता पर हमला कर दिया जिसका वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने पदाधिकारी को निलंबित कर दिया है और जांच का आदेश दे दिया है।
वीडियो शुक्रवार को सामने आया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एम सुरेश अपने साथी के साथ एक क्रिकेट बल्ले से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जयन को पीटते दिख रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने सुरेश को निलंबित कर दिया।
जयन को गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसने कांग्रेस द्वारा संचालित सहकारी बैंक में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। सुरेश के भाई बैंक के अध्यक्ष थे जब भ्रष्टाचार हुआ। इस मामले की जांच जारी है।


Download Android App
Download iOS App



