शिवराज के टेंपरेरी CM वाले बयान पर बोली कांग्रेस-उनकी सारी घोषणाएं भी उन्ही की तरह झूठी

Summary :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खुद को टेंपरेरी मुख्यमंत्री कहने वाला बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय है। उन्होंने खुद को टेंपरेरी सीएम बताते हुए कहा कि डंग में जीतने के बाद ही वे परमानेंट सीएम होंगे और सभी जन हितैषी योजनाएं लागू करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खुद को टेंपरेरी मुख्यमंत्री कहे जाने वाला बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। वहीं कांग्रेस ने उनके इस बयान को लपकते हुए शिवराज पर हमला किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को सुवासरा सीट से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग का समर्थन करने पहुंचे थे। 
अपने संबोधन में बोलते हुए शिवराज ने खुद को टेंपरेरी सीएम बताते हुए कहा कि डंग में जीतने के बाद ही वे परमानेंट सीएम होंगे और सभी जन हितैषी योजनाएं लागू करेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी के कारण मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। इस दौरान भी जरूरी काम रुकने नहीं दिए जाएंगे। 
सीएम का यह बयान सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस बयान को लेकर कांग्रेस ने भी तंज कसा है। चौहान का यह बयान सोशल मीडिया पर तो वायरल हो ही रहा है, कांग्रेस ने भी हमला बोला है। कांग्रेस मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा का कहना है, शिवराज सिंह ने आखिर मान ही लिया कि अभी वो अस्थायी मुख्यमंत्री हैं इसलिये अभी उनकी ओर से की गयी सारी घोषणाएं भी उन्ही की तरह अस्थायी, झूठी और हवा-हवाई है। यह पूरी नहीं हो सकती क्योंकि वो खुद अस्थायी हैं। उपचुनाव के बाद तो कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की स्थायी सरकार बनेगी।

Desk Team