कांग्रेस सेवा दल के नेता कृष्णकांत पांडे का मंगलवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा लेने के दौरान निधन हो गया। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय महाराष्ट्र से गुजर रही है। पांडे कांग्रेस के सेवा दल में महासचिव के पद पर थे।
यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडेय के निधन पर दुख जताया है ।उन्होंने कहा कि पांडे ने अंतिम क्षण तक राष्ट्रीय ध्वज को थामे रखा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि पांडे के हाथ में तिरंगा था। यात्रा में पांडेय रमेश और पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के साथ थे।
रमेश ने ट्वीट किया, कुछ मिनटों के बाद, जैसा कि चलन है, उन्होंने झंडा एक सहयोगी को सौंप दिया और पीछे चले गए। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर पड़े और उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह एक पक्के कांग्रेसी थे और नागपुर में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेकव संघ) से मुकाबला करते थे। यह सभी यात्रियों के लिए सबसे दुखद घड़ी है।
This 62nd morning of Bharat Jodo Yatra, Krishna Kumar Pandey, General Secretary of Seva Dal was holding the national flag and walking with @digvijaya_28 & me. After a few minutes, as is the practice, he handed the flag to a colleague and moved back. Thereafter he collapsed… pic.twitter.com/5rMiCAfu6P
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) November 8, 2022
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, यात्रियों, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी और राहुल गांधी ने आज दोपहर नांदेड़ जिले के अटकली गांव में यात्रा पड़ाव स्थल पर कृष्ण कुमार पांडेय को अंतिम विदाई दी।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने भी पांडेय की मृत्यु पर शोक जताया और कहा कि पार्टी ने एक निष्ठावान योद्धा खो दिया है। भारत जोड़ो यात्रा’ सोमवार रात महाराष्ट्र पहुंची और मंगलवार को अपने 62वें दिन में प्रवेश कर गई।b सोमवार की रात तेलंगाना से यात्रा के महाराष्ट्र में प्रवेश करने के कुछ घंटों बाद राहुल गांधी गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा यादगरी बाबा जोरावर सिंह जी फतेह सिंह जी गए।
पार्टी ने ट्वीट किया कि गुरुद्वारे में राहुल गांधी ने सद्भाव और समानता के लिए प्रार्थना की। मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी यात्रा में शामिल हुए। इन नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे और अशोक चव्हाण, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख नाना पटोले के अलावा बालासाहेब थोराट, माणिकराव ठाकरे और नसीम खान भी शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



