देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) पार्टी ने शनिवार को केंद्र और कर्नाटक राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकारों और सत्तारूढ़ दल के मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की आलोचना की और आरोप लगाया कि देश फासीवादी ताकतों से चुनौतियों का सामना कर रहा है।
मूल्यवृद्धि और बेरोजगारी के कारण पीड़ित हैं लोग
कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने यहां भारत जोड़ो यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फासीवादी ताकतों से चुनौतियों का सामना कर रहा है। गहलोत ने सांप्रदायिक ताकतों की निंदा करते हुए दावा किया कि लोग मूल्यवृद्धि और बेरोजगारी के कारण पीड़ित हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया (Siddaramaiah) ने आरएसएस और भाजपा पर सांप्रदायिक राजनीति में शामिल होकर देश में ‘शांति भंग’ करने का आरोप लगाया।
वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार अनुसूचित जाति (Scheduled Castes) और जनजाति (Scheduled Tribes) विरोधी है। गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि इन उत्पीड़ित लोगों के विरूद्ध अत्याचार में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है।


Download Android App
Download iOS App



