कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएंगे – BJP

Summary :

कर्नाटक में सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोपों का सामना कर रही प्रदेश भाजपा के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य

कर्नाटक में सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोपों का सामना कर रही प्रदेश भाजपा के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस – जद(एस) गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी।

हालांकि, येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार में ‘व्यापक स्तर’ पर भ्रष्टाचार है और गठबंधन के दोनों साझेदारों के बीच समन्वय की कमी है।

बुधवार से शुरू हो रहे राज्य के बजट सत्र से पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों ने जनता की उम्मीदों पर सरकार के खरा नहीं उतरने से लेकर विकास नहीं हो पाने और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी चर्चा की।

Desk Team