कश्मीर में मंगलवार रात करीब सवा दस बजे 5.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप से जानमाल को किसी तरह का नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 10 बजकर 17 मिनट पर आया और कुछ सेकेंड तक कंपन महसूस किया गया। इस दौरान लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र श्रीनगर से 118 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर कश्मीर में 40 किलोमीटर की गहराई में था।


Download Android App
Download iOS App




