महाराष्ट्र के पुणे जिले में मंगलवार को नागरिक उड्डयन प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला चार सीटों वाला एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान का प्रशिक्षु पायलट घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि बारामती स्थित कार्वर एविएशन अकादमी से उड़ान भरने के बाद इंदापुर तालुका के रुई गांव में यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सेसना 172एस स्काईहॉक (वीटी-आरडीएक्स) विमान एविएशन अकादमी का था और दोपहर बाद रुई गांव के निकट एक मैदान में यह आगे की तरफ से क्रेश हुआ।
शिवसेना ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- चुनावी फायदे के लिए एक सोची समझी साजिश
इस घटना को लेकर एविएशन अकादमी की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षु पायलट सिद्धार्थ टाइटस अकेले विमान उड़ा रहे थे और उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया।
उन्होंने बताया कि पायलट को अस्पताल ले जाया गया। वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं।
पुलिस ने बताया कि पायलट तीन साल से संस्थान के साथ जुड़ा है और उसके पास लगभग 130 घंटे की उड़ान का अनुभव है।
सूत्रों ने बताया कि टाइटस कमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) पाठ्यक्रम का छात्र है और वह अकेले विमान उड़ाने के लिये अधिकृत है।
इस बीच नागर विमानन महानिदेशालय ने घटना की जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



