भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा के लिए दो दिवसीय यात्रा पर जम्मू आयेंगे।
पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को बताया अमित शाह 24 फरवरी को जम्मू आएंगे और अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी के सभी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य के नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
सिर्फ भ्रष्ट अधिकारी को बचाने में है ममता की दिलचस्पी : योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि भाजपा जम्मू कश्मीर में अकेले ही संसदीय चुनाव लड़गी जबकि बैठक में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन फरवरी को राज्य के एक दिवसीय दौरे पर यहां आये थे और विजयपुर में महारैली ‘‘नया भारत’’ के निर्माण के वादे के साथ चुनावी बिगुल फूंका था।
सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष के साथ भाजपा महासचिव (संगठन) राम लाल, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव और अविनाश राय खन्ना भी मौजूद रहेंगे।
श्री शाह जम्मू क्षेत्र के ‘पन्ना प्रमुख सम्मेलन’ में 50 हजार से अधिक चुनाव बूथ प्रभारी को संबोधित करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



