हल्द्वानी : शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता हेमन्त साहू के नेतृव में अवैध खनन के खेल में वन विभाग की मिलीभगत व सदभाव कम्पनी का नया गेट खोलने के विरोध में एसडीएम कोर्ट के राज्य सरकार व वन विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुऐ सरकार का पुलता दहन कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की। इस इस दौरान कांग्रेस नेता हेमन्त साहू ने कहा भारती जनता पार्टी के नेताओं को सरकार अवैध खनन करवाने के लिये सदभाव कम्पनी का गेट खोला जा रहा।
एनएच तो बहाना है भाजपा के नेताओं को लाभ पहुंचना हैं। लगातार अवैध खनन का खेल चल रहा जिसके रोज वीडियो वारयल होना पुख्ता सबूत है सरकार का सारा ध्यान खनन पर लगा है, काग्रेस की किसी भी सूरत में नए गेट को खुलने नही देगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हुकुम सिंह कुंवर व पूर्व पार्षद राजेन्द्र बिष्ट ने कहा अवैध खनन में वसूली के असली जिम्मेदारो पर कार्यवाही हो सरकार का ध्यान जनहित के बजाय खनन की चोरी में लगा है।
इस दौरान पार्षद रवि जोशी, कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, सचिन राठौर, रईस मसूदी, सौरभ सिलेलान, विशाल भारती, तारा कोरंगा, सतीश पाल, हरीश भगत, करन मेहरा, कुन्दन नेगी, पंकज बर्गली, कमल सिंह, सुन्दर बिष्ट, ह्रदेश कुमार, समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



