उत्तराखंड में जल्द ही चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। इसी बीच अब नया विवाद खड़ा हो गया है। बता दें यात्रा के लिए हो रहे रजिस्ट्रेशनऔर यात्रियों की संख्या के निर्धारण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सरकार जहां एक तरफ ये तैयारी कर रही है कि चारों धामों में यात्रियों की संख्या निर्धारण की जाए, ताकि कैरिंग, कैपेसिटी के हिसाब से ही यात्री चारों धाम में पहुंचे।

जिसकी वजह से चारों धामों में व्यवस्था बनी रहे, लेकिन दूसरी तरफ तीर्थ पुरोहित इसके विरोध में उतर आए हैं। उनका कहना है कि सरकार चार धाम यात्रा को लेकर नए-नए प्रयोग कर रही है रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होने की वजह से श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो रही हैं।

तो वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल ने भी यात्रियों की संख्या निर्धारित किए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मांग की कि यात्रा में कैरिंग-कैपेसिटी के हिसाब से श्रद्धालु नहीं आने चाहिए, इससे स्थानीय लोगों को नुकसान होता है और यात्रा भी ठीक से नहीं चल पाती है। इन तमाम विरोधों के बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का भी बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा कि चार धाम यात्रा कैरिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही होगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।


Download Android App
Download iOS App



