राजधानी दिल्ली में जी20 समूह की बैठक में हिस्सा लेने के लिए कई सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों और राजनयिकों के आगमन के मद्देनजर शहर के कुछ हिस्सों में बुधवार को यातायात प्रभावित रह सकता है। वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए जी20 देशों के विदेश मंत्री एक और दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। बता दें कि इस बैठक को देखते हुए पूरी दिल्ली की सड़को को खास तरह की तिरंगे वाली लाइट से सजाया गया है। बैठक को दिखते हुए स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली में साफ सफाई का खास ध्यान रखा गया है, वहीं दिल्ली में सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम भी किए गए है, ताकि सुरक्षा में कोई भी चूक न हो पाए।

कई विदेशी मंत्री होंगे शामिल
बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली सहित सभी जी20 देशों के विदेश मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है।

यात्रियों ने की प्रशासन को जाम की शिकायत
यात्रियों ने ट्विटर पर द्वारका से गुरुग्राम रोड, दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पास, राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग और रोहिणी अंडरपास मार्ग आदि पर यातायात जाम की स्थिति को लेकर शिकायत की। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के मधुबन चौक और द्वारका सेक्टर 6-7 रेड लाइट से सेक्टर-1 रेड लाइट तक भी यातायात बाधित होने की खबरें हैं।


Download Android App
Download iOS App



