पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,560 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 30 हजार के पार हो चुका है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में बताया कि राज्य में पुष्ट मामलों की संख्या 30,013 पहुंच गई है। बंगाल में 26 मरीजों के दम तोड़ने के बाद मृतकों का आंकड़ा 932 हो गया है। राज्य में 10,500 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
कोलकाता में सबसे ज्यादा 13 मरीजों की मौत हुई है जबकि पड़ोसी दक्षिण 24 परगना में चार की मौत हुई है। उत्तर 24 परगना में तीन मरीजों की जान गई तो हावड़ा और पश्चिम मेदिनीपुर में दो-दो तथा मुर्शिदाबाद व दार्जिलिंग में एक-एक रोगी ने दम तोड़ा। बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 622 मरीज बीमारी से ठीक हो गए हैं। राज्य में शनिवार से 11,709 नमूनों की जांच की गई है।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का प्रकोप जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8,49,553 तक पहुंच गया है और 22,674 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 5,34,621 लोग पूरी तरह से ठीक हे चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



