कोरोना : अहमदाबाद में कोरोना के 262 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों का आंकड़ा 8,945 तक पहुंचा

Summary :

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में इस महामारी से 21 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 576 हो गई है। विभाग ने बताया कि 182 मरीजों को अहमदाबाद के अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जिससे इस वायरस से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3,023 हो गई है।

देशभर में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। वायरस से निपटने के लिए संपूर्ण देश में लॉकडाउन जारी है। इस बीच, गुजरात के अहमदाबाद जिले में मंगलवार को कोरोना के 262 नए मामले सामने आए हैं। 262 नए मामलों के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,945 तक पहुंच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिले में इस महामारी से 21 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 576 हो गई है। विभाग ने बताया कि 182 मरीजों को अहमदाबाद के अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जिससे इस वायरस से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 3,023 हो गई है। जिले में अभी 5,346 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य सरकार ने बताया कि अहमदाबाद जिले के निरुद्ध क्षेत्रों में लगभग 13 लाख लोग रह रहे हैं।
बता दें, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,745 तक पहुंच गई है और 694 लोगों की अबतक जान जा चुकी है। वहीं,  4,804 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। वहीं, देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,01,139  तक पहुंच गई है और 3,163 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 39,174 लोग इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। 

Desk Team