गुजरात में कोरोना वायरस से 1073 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद बुधवार को कुल मामले 66 हजार के पार चले गए। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित 23 और लोगों ने दम तोड़ दिया। अब मृतकों की संख्या 2,557 हो गई है। विभाग के अनुसार, राज्य में कुल मामले 66,777 हो गए हैं।
राज्य में सबसे ज्यादा मामले सूरत से ही सामने आये हैं जहां बुधवार को 237 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए, जिसके बाद जिले में कुल मामले 14,902 हो गए हैं। अहमदाबाद जिले में कोरोना वायरस के 161 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामले 27,283 हो गए हैं।
सूरत में छह लोगों की मौत हुई, अहमदाबाद और राजकोट में पांच-पांच, जूनागढ़ और वडोदरा में दो-दो तथा गांधीनगर एवं पाटन में एक एक मरीज की मौत हुई है। सूरत में मरने वालों की संख्या 649 हो गई है जबकि अहमदाबाद में 1,617 हो गई है। विभाग ने बताया कि राज्य में 1046 और मरीजों को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई है।
कोविड-19 के संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या 49,405 हो गई है। अहमदाबाद जिले में 22,035 लोग ठीक हो गए हैं। विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटे में 24,374 नमूनों की जांच की गई है। उसने बताया कि राज्य में अबतक 8,79,213 नमूनों की जांच की जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



