उत्तराखंड सरकार में मंत्री सौरभ बहुगुणा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, साथियो, आपको सूचित करना चाहता हूं कि कल रात तबीयत खराब होने के बाद आज सुबह मैंने अपना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया, जिसमें मैं पॉजिटिव पाया गया हूं। फिलहाल तबीयत ठीक है। डॉक्टर द्वारा बताए गए सभी नियमों का उचित रूप से पालन कर रहा हूं। आप सबसे अपील करता हूं कि जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपना कोविड टेस्ट जरूर करा लें और अपना ध्यान रखें।
आपको बता दे कि कोरोना दुनिया में फिर से अपने पैर पसार रहा हैं । दुनिया कि कई बड़ी हस्ती कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं । भारत में भी लगातार कोरोना अपने पैर पसारनें की जिद्द पर अड़ा हुआ हैं । लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की सजगता के चलते कोरोना भारत में अपना प्रसार नही कर पा रहा हैं। पिछली लहर के दौरान भी भारत में कई बड़ी राजनीतिक व कोरपॉरेट हस्तिया कोरोना का शिकार हो गई थी ।


Download Android App
Download iOS App



