थलसेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया और सशस्त्र बलों के तीनों अंगों के बीच सामंजस्य, बलों की संरचना तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए ‘‘संपूर्ण राष्ट्र’’ दृष्टिकोण की जरूरत को रेखांकित किया।
सेना ने ट्वीट किया, “थलसेनाध्यक्ष जनरल एम. एम. नरवणे ने नयी दिल्ली में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया जहां उन्होंने ‘संपूर्ण राष्ट्र’ धारणा, थिएटर, बलों की संरचना, सैन्य-असैन्य संबंध और अन्य मुद्दों पर अपने विचार प्रकट किये।” रक्षा मंत्रालय थिएटर कमान की स्थापना करने के लिए काम कर रहा है।
वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने भी नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित किया। वायु सेना ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
इस चार दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत सोमवार को हुई। भारतीय नौसेना के उच्च कमांडर इस सम्मेलन में देश की समुद्री सुरक्षा स्थिति की व्यापक समीक्षा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



