कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देश में इस वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 59 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद बढ़कर 2,774 पर पहुंच गयी है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड-19 से संक्रमित पाये गये दो पुरुषों की यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गयी। इनमें से एक पुरुष की आयु 62 वर्ष और दूसरे की आयु 57 वर्ष थी। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 107 पर पहुंच गयी है।
सीएमएचओ ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाले दोनों मरीज मधुमेह से पहले ही जूझ रहे थे। प्रदेश में गुरुवार सुबह तक इस महामारी के कुल 5,735 मरीज मिल चुके हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इनमें से करीब 48.5 फीसद मरीज अकेले इंदौर जिले में मिले हैं। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में बरकरार है। जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरूआत 24 मार्च से हुई थी, जब चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, विज्ञापन का पैसा कोरोना से जूझ रहे मजदूरों पर करेगी खर्च
बता दें कि गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 112359 तक पहुंच गई है वहीं अब तक इस वायरस से 3435 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,609 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 1 लाख 12 हजार के पार हो गया है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के कारण 132 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 3500 के करीब हो चुका है।


Download Android App
Download iOS App



