महाराष्ट्र के कारागार विभाग ने राज्य के अलग-अलग जेलों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से शनिवार तक पांच हजार से ज्यादा कैदियों को रिहा किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि भीड़-भाड़ वाली जेलों में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये कारागार विभाग उन कैदियों को जमानत पर रिहा कर रहा है जो सात साल से कम की सजा काट रहे हैं।
अधिकारी ने कहा कि जेलों में भीड़ कम करने के उद्देश्य से कम से कम 11 हजार कैदियों को छोड़े जाने की उम्मीद है और अब तक 5,105 को विभिन्न जेलों से जमानत पर रिहा किया जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



