कोरोना की दूसरी लहर के भीषण प्रकोप से गुजर रहे भोपाल जिले में कोरोना कर्फ्यू की अवधि 17 मई की सुबह छह बजे तक बढ़ा दी गयी है।कलेक्टर अविनाश लवानिया ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कोरोना कर्फ्यू की अवधि 10 मई की सुबह छह बजे समाप्त हो रही थी। कर्फ्यू की अवधि के दौरान शेष दिशानिर्देश पूर्व की तरह रहेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रशासन ने आम लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों में ही रहें और कोरोना संबंधी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।राज्य के सभी 52 जिलों में कोरोना कर्फ्यू जारी है और स्थानीय प्रशासन अपनी आवश्यकता के अनुसार इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं। सभी जिलों में कम से कम 15 मई तक कर्फ्यू लागू रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



