देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना के 188 नये मरीज आने के बाद यहां एक्टिव केस (उपचाररत रोगी) की संख्या बढ़कर 2751 तक जा पहुंची है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 165285 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुयी हैं, जिसमें कल जांचे गये 2725 सेंम्पल भी शामिल हैं। कल जांचे सैम्पलों में 188 नये संक्रमित आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 9257 तक जा पहुंची है। जबकि कल तीन मौत दर्ज किये जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 340 तक जा पहुंची है।
PM मोदी ने लांच किया ‘ट्रांसपेरेंट टैक्सेशन ऑनरिंग द ऑनेस्ट’, देशवासियों से की आगे बढ़कर कर भुगतान की अपील
कल जारी मौतों की सूची में मशहूर शायर डॉ राहत इंदौरी की भी मौत शामिल है, जो स्वास्थ्य बुलेटिन में एक दिन विलम्ब से दर्ज की गयी है। उधर राहत की खबर है कि कल 90 रोगियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिये जाने के बाद अब तक कुल 6166 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं, जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 2751 है। उधर संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5661 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छोड़ जा चुका है।


Download Android App
Download iOS App



