महाराष्ट्र में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 14492 नए मामले, 326 लोगों की मौत

Summary :

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 14492 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 643289 तक पहुंच गयी।

महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 14492 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 643289 तक पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 326 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 21359 हो गयी। बयान के अनुसार बृहस्पतिवार को 12243 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। अब तक 459124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 71.37 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 3.32 प्रतिशत है। राज्य में अभी 162491 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। विभाग ने कहा कि अब तक 3414809 लोगों की जांच की गयी है।

Desk Team