तेलंगाना में कोरोना रिकवरी रेट 77.43 प्रतिशत तक पहुंचा, पिछले 24 घंटे में 1,967 नए केस

Summary :

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य में मृत्युदर 0.74 है, जबकि राष्ट्रीय मृत्युदर 1.90 प्रतिशत है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक के कार्यालय द्वारा जारी एक मीडिया बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद और जिलों में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है।

तेलंगाना में कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,967 नए केस सामने आए हैं, जिससे राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 99,3911 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान कोरोना वायरस से 8 लोगों की मौत हो गई है, जिससे यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 737 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि राज्य में मृत्युदर 0.74 है, जबकि राष्ट्रीय मृत्युदर 1.90 प्रतिशत है। सार्वजनिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक के कार्यालय द्वारा जारी एक मीडिया बुलेटिन के अनुसार, ग्रेटर हैदराबाद और जिलों में मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकारियों ने 26,767 परीक्षण किए जो अब तक का सर्वाधिक है, जिससे राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 8,48,078 हो गई है।
अधिकारियों ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1,781 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 76,767 पर पहुंच गई है। राज्य की रिकवरी दर आगे बढ़कर 73.41 प्रतिशत के राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 77.43 प्रतिशत हो गई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 21,687 है, जिसमें 15,332 रोगी घर/संस्थागत आइसोलेशन में हैं।

Desk Team