चीन से फैले कोरोना वायरस का कहर अब लगातार भारत में भी अपना प्रकोप दिखाता नजर आ रहा है। भारत में अब तक 128 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। जिसके मद्देनजर देश में केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी काफी सतर्क हो गई हैं। बता दें कि भारत के अन्य कुछ राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में भी कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सतकर्ता बरती गई।
सरकार ने राज्य के सभी 12 चिड़ियाघर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं। इसमें राज्य का सबसे मशहूर अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन भी शामिल है। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि सरकार ने ये फैसला घातक कोरोना वायरस से बचाव के लिए लिया है। उन्होंने बताया कि यहां का राष्ट्रीय पुस्तकालय भी 31 मार्च तक बंद रहेगा।
Coronavirus : कर्नाटक में वायरस के 2 नए मामले आए सामने, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 10 हुई
साथ ही वन मंत्री राजीव बनर्जी ने बताया कि यह निर्णय सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक सलाह के तहत लिया गया है। जिसका राज्य सरकार पूरी तरह पालन कर रही है। उन्होंने कहा हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जिंदगियों को महफूज रखना है।
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोना वायरस फैलने का अंदेशा कई गुना ज्यादा है। लिहाजा राज्य में हम ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं। बनर्जी ने कहा कि इसके साथ ही राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित करने जा रही है कि चिड़ियाघर के जानवर कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियों की गिरफ्त में न आएं। जानवरों को अभी चिकन नहीं दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



