अभिनेत्री करिश्मा कपूर की बेटी समायरा ने किया एक्टिंग डेब्यू,आईं इस फिल्म में नजर

Summary :

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने अपना एक्टिंग में डेब्यू कर दिया है। समायरा कपूर ने शॉर्ट फिल्म दौड़ से एक्टिंग की शुरुआत की है।

करिश्मा कपूर की बेटी समायरा कपूर ने अपना एक्टिंग में डेब्यू कर दिया है। समायरा कपूर ने शॉर्ट फिल्म दौड़ से एक्टिंग की शुरुआत की है। फिल्म को चंकी पांडे की बेटी रीसा पांडे ने डायरेक्ट किया है। करिश्मा की बेटी समायरा के साथ संजय कपूर के छोटे बेटे जहान कपूर ने भी एक्टिंग डेब्यू किया है। चंकी पांडे ने इस फिल्म को प्रोडयूस किया है। 
करीब साढ़ सात मिनट की शॉर्ट फिल्म ‘दौड़’ मुंबई की एक गरीब घर की बेटी ‘मीरा’ की मुख्य भूमिका वाली कहानी है। मीरा मुंबई की लोकल में पेंसिंल बेचा करती है। लेकिन अचानक एक दिन बड़ घर के बच्चों के स्टेडियम दौड़ता देख उसको भी भागने का मन होता है। बड़ घर के बच्चों में तीन प्रमुख भूमिकाएं हैं, जिन्हें समायरा कपूर, जहान कपूर और धानिति पारेख ने निभाया है।

समायरा की दौड़ पहली फिल्म है,जिसमें अदाकारा ने अपनी एक्टिंग की कला का बखूबी प्रदर्शन किया है। इससे  पहले समायरा ने साल 2015 में एक शॉर्ट फिल्म भी डायरेक्ट की थी जब वो 10 साल की थीं। इतना ही नहीं फिल्म को इंटरनेशनल चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में स्क्रीन किया गया था। 
अगर बात समायरा की मॉम और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की करी जाए तो उन्होंने अपना डिजिटल मीडियम डेब्यू कर दिया है। करिश्मा वेब सीरीज मेंटलहुड में दिखाई दी थीं। इस शो की कहानी एक  मां पर है जो कानपुर से मुंबई शिफ्ट होती हैं। 

Desk Team