कोरोना वायरस के बढ़ते मामलो को देखते हुए गुजरात सरकार सतर्क हो गई है। सरकार ने राज्य के चार शहरों में 17 मार्च से 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। गुजरात से पहले देश में महामारी के बढ़ते मामलों को देखते महाराष्ट्र और पंजाब के कई इलाकों में पाबंदियों घोषित की जा चुकी हैं।
जिन चार शहरों में ये नाइट कर्फ्यू लगाए जाएंगे उनमें अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट का नाम शामिल है। यहां 17 मार्च से लेकर 31 मार्च तक हर रोज रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इसके अलावा आज से रात 12 बजे से 6 बजे तक इन चारों महानगरों में प्री-नाइट कर्फ्यू सिस्टम बना रहेगा।
वैक्सीन लेने के बाद भी कोरोना पॉजिटिव हुए गुजरात के मंत्री ईश्वरसिंह पटेल
गुजरात में सोमवार को पिछले 24 घंटे में 890 मामले सामने आए थे। इसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2.79 लाख के पार चला गया है। वहीं सोमवार को 594 मरीज कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे। सोमवार को सूरत में 262, अहमदाबाद में 209, वडोदरा में 97 और राजकोट में 95 नए मामले सामने आए थे।


Download Android App
Download iOS App



