महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 43,697 मामले सामने आए जो कि एक दिन पहले सामने आए मामलों से 10 प्रतिशत ज्यादा थे। इसके साथ ही ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण के 214 नए मामले सामने आए।
गुजरात में संक्रमण के 20,966 नए मामले सामने आए
वहीं, पड़ोसी राज्य गुजरात में संक्रमण के 20,966 नए मामले सामने आए जो कि राज्य में अब तक सामने आए दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है।
राज्य में कोविड-19 से 49 मरीजों की मौत
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले एक दिन में राज्य में कोविड-19 से 49 मरीजों की मौत हो गई। वर्तमान में महाराष्ट्र में 23,93,704 मरीज घर पर पृथक-वास में हैं और 3,200 संक्रमित संस्थागत पृथक-वास में हैं।
इस बीच गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए। नए मामले सामने आने के बाद गुजरात में संक्रमण के मामले बढ़कर 9,77,078 हो गए हैं। राज्य में पिछले एक दिन में महामारी से 12 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 10,186 पर पहुंच गई।


Download Android App
Download iOS App



