कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित ‘जनता कर्फ्यू’ के मद्देनजर मध्यप्रदेश की सड़कें रविवार सुबह से सुनसान रहीं और सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से निपटने के प्रयासों के तहत सामाजिक दूरी बनाने के लिए लोगों से रविवार को सुबह सात से रात नौ बजे तक ‘जनता कर्फ्यू’ का हिस्सा बनने और इसके तहत घरों में ही रहने की अपील की है।
‘जनता कर्फ्यू’ के तहत ड़कें सुनसान हैं। यहां तक कि सुबह टहलने जाने वाले लोग भी समूचे प्रदेश में अपने घरों से बाहर नहीं निकले । पार्क, स्टेडियम और मैदान में भी लोग घूमने, व्यायाम करने और टहलने के लिए नहीं आए। सड़कों के किनारस्थित दुकानें और भोजनालय भी बंद रहे।
Coronavirus के प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 31 मार्च तक लॉकडाउन
मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तरुण भनोत ने कि प्रदेश के चार सात जिलों जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, ग्वालियर, छिन्दवाड़ा और नरसिंहपुर को शनिवार से लॉकडाउन किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सात जिलों में नरसिंहपुर में 14 दिनों तक बंद रहेगा, जबकि बाकी छह जिलों को दो या तीन दिनों तक बंद किया जाएगा।
मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस का पहला मामला आया। इस दिन जबलपुर में चार लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें दुबई से लौटे एक परिवार के तीन सदस्य और जर्मनी से वापस आया एक व्यक्ति शामिल हैं। भनोत ने बताया कि इन चारों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज कराया जा रहा है। इन सभी की हालत स्थिर है।
कोरोना वायरस से बिहार में 1 की मौत, देश में वायरस के संक्रमण से अब तक 6 लोगों की गई जान
उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के सिर्फ चार मामले ही आए हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरे प्रदेश में कड़ी नजर रख रहे हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से बचाव के उपायों के तहत स्कूल, कालेज, सिनेमा हॉल, संग्रहालयों, नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और मॉल आदि को पहले ही बंद कर दिया गया है।
वहीं मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र व राजस्थान के बीच चलने वाली बस सेवा को भी 31 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। इसके अलावा, कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए मध्यप्रदेश में स्थित दो प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों … ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



