कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने 31 मार्च तक के लिए सभी यात्री ट्रेनों का परिचालन बंद करने का फैसला किया है। रेलवे ने बताया है कि सभी लंबी दूरी की ट्रेनें, एक्सप्रेस और इंटरसिटी ट्रेन (प्रीमियम ट्रेन भी शामिल) का परिचालन 31 मार्च की रात 12 बजे तक बंद रहेगा।
रेलवे ने कहा कि इस अवधि में केवल मालगाड़ियां चलेंगी। रेलवे ने अपनी कई ट्रेनें रद्द करके शुक्रवार को ही अपनी सेवाओं में कटौती कर दी थी, लेकिन उसने उन ट्रेनों को यात्रा जारी रखने की अनुमति दे दी थी जो पहले ही अपनी यात्रा शुरू कर चुकी थीं।
कोरोना वायरस से बिहार में 1 की मौत, देश में वायरस के संक्रमण से अब तक 6 लोगों की गई जान
भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बेहद न्यूनतम उपनगरीय सेवाएं और कोलकाता मेट्रो रेल सेवा 22 मार्च की आधी रात तक जारी रहेगी। इसके बाद ये सेवाएं भी 31 मार्च की आधी रात तक बंद रहेंगी।’’ वही रेल यात्रियों को राहत देते हुए रेलवे ने टिकट कैंसिल करवाने पर कोई चार्ज नहीं लेने का फैसला लिया है।
रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रेलवे के मुताबिक इन टिकटों को कैंसिल करने के एवज में 21 जून तक पैसा लिया जा सकेगा।रेलवे ने कहा है कि यात्रियों को आसानी से पैसा वापस मिल सके इसके लिए पूरा इंतजाम किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



