कोरोना कहर के चलते ‘बिगबॉस 13’ की हुई वापसी , इस दिन से प्रसारित होगा शो का सुपरहिट सीजन

Summary :

रियलिटी शो ‘बिगबॉस 13’, शो के इशहास का सबसे सफल सीजन रहा है और शो के कन्टेस्टेंटों को भी खूब लोकप्रियता हासिल हुई है। शो की कामयाबी को एक बार फिर से भुनाने के लिए इसे एक बार फिर से निर्णय लिया गया है। यानी जिस दर्शको ने इस सीजन का आनंद नहीं लिया था वो शो को इस बार देख सकते है।

शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर किया जाएगा, क्योंकि चैनल ने कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए स्वंयर आधारित शो ‘मुझसे शादी करोगे’ को बंद कर दिया है। बता दें , कोरोना की वजह से तमाम प्रोडक्शन हाउस बंद कर दिए गए है और सभी टीवी शोज की शूटिंग स्थगित कर दी गयी है। 
चैनल ने सोशल मीडिया पर ‘बिगबॉस 13’ के नए प्रोमो से पर्दा उठाया है। नए प्रोमो में शो को फिर से प्रसारित करने की जानकारी दी गई है। यह प्रोमो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लॉन्च किया गया है। घोषणा के अनुसार शो का प्रसारण 23 मार्च से रात 10 बजे से किया जाएगा। 
कलर्स टीवी के आधिकारिक हैंडल द्वारा किए गए घोषणा के अनुसार, “सबसे मनोरंजक, ड्रामे से भरपूर और मजेदार सीजन हैशटैगबिगबोस को फिर से देखिए, 23 मार्च से रात 10 बजे सिर्फ और सिर्फ कलर्स पर।”

प्रोमो में सीजन की कुछ अधिक चर्चित घटनाओं, जैसे कि सिद्धार्थ शुक्ला और आसीम रियाज की लड़ाई, सिद्धार्थ शुक्ला की रश्मी देसाई के साथ लड़ाई और हिमांशी खुराना के साथ आसीम के रोमांस पर प्रकाश डाला गया है। 
‘बिग बॉस 13’ 29 सितंबर, 2019 से 15 फरवरी, 2020 तक चला था। टेलीविजन स्टार सिद्धार्थ शुक्ला ने इस सीजन को जीता था, जबकि आसीम रियाज उपविजेता रहे। 

Ujjwal Jain