चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस का प्रकोप देश के राज्यों में जारी है। भारत में भी इसके मरीजों की संख्या 300 से पार पहुंच गई है। अब तक इस वायरस से 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है, जिसके बाद एहतियात के तौर पर लोगों को सामाजिक संपर्क से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है।
नोएडा में ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन आस-पास के इलाकों में सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है, यही नही सेक्टर 62 में सभी दुकानें बंद पड़ी हुई है, सिर्फ एक दो केमिस्ट की दुकान खुली नजर आई। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी सड़कों पर गश्त लगा रही है। अगर कोई व्यक्ति सड़कों पर दिख भी रहा है, उससे पुलिस घर जाने का आग्रह करती नजर आई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सुबह सात बजे से देशभर में ‘जनता कर्फ्यू’ लगा हुआ है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर देश की जनता ने खुद को अपने घरों में बंद कर रखा है। प्रधानमंत्री ने बीते गुरूवार रात 8 बजे देशवासियों को संबोधित करते हुए रविवार को सात बजे से लेकर रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी।
जनता कर्फ्यू के दिन दिल्ली मेट्रो, रेलसेवा, परिवहन सेवा समेत सभी सार्वजनिक सेवा बंद है, लेकिन अस्पताल, फायर ब्रिगेड अथवा अन्य सेवा चालू रहेंगी, खास बात ये भी रही कि जनता कर्फ्यू को लेकर नोएडा में रहने वाले अधिक्तर लोगों ने एक दिन पहले ही इसकी तैयारी कर ली


Download Android App
Download iOS App



