पालघर लिंचिंग मामले में बुधवार को स्थानीय कोर्ट ने 51 आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा है। आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) एम वी जवाले के समक्ष पेश किया गया था। पहली एफआईआर के संबंध में कोर्ट ने सात में से छह आरोपियों को 19 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
जबकि एक किशोर आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के पास भेजा गया। वहीं पुलिस पर हमले और हत्या के प्रयास में दर्ज हुई दूसरी एफआईआर के संबंध में सभी 106 आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश किया गया। जिनमें से पांच आरोपियों को 16 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया जबकि बाकी 101 आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गये।
मध्य प्रदेश : महाराष्ट्र से UP जा रहे 8 मजदूरों की सड़क हादसे में मौत,40 से अधिक घायल
इसी बीच, पुलिस ने तीसरी एफआईआर के सिलसिले में 101 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से 40 आरोपियों को 18 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया। स्थानीय पुलिस और राज्य क्राइम ब्रांच ने इस घटना के संबंध में कुल 134 लोगों को गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र के गढ़चिंचले गांव में 16-17 अप्रैल की रात एक साधु के अंतिम संस्कार में गुजरात के सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके ड्राइवर ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पालघर जिला ग्रामीण पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं।


Download Android App
Download iOS App



