दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगवार को एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। भायखला जेल में बंद रिया ने जमानत के लिए मुंबई की एक सत्र अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
अदालत रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत छह आरोपियों की जमानत याचिका पर कल फैसला सुनाएगा। कोर्ट रिया और शौविक के अलावा अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दिपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की ज़मानत याचिका पर भी कल फैसला सुनाएगा।
उद्धव ठाकरे पर कंगना का नया वार, कहा – शिवसेना बन गयी है सोनिया सेना, बालासाहेब को लेकर दी सीख
जमानत याचिका में रिया ने कहा कि वह निर्दोष हैं और केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने याचिका में दावा किया गया है कि उन्हें खुद के दोषारोपण को स्वीकार करने के लिए मजबूर किया गया। एनसीबी ने कोर्ट में अपनी बात रखते हुए कहा कि मामले की आगे और जांच करनी है।
मामला अभी खत्म नहीं हुआ है जांच जारी है। ऐसे में रिया और शौविक चक्रवर्ती का न्यायिक हिरासत में रहना जरूरी है। एनसीबी ने रिया पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी), 20 (बी)(दो), 22, 27ए, 28 और 29 के तहत ड्रग्स एंगल में उनकी कथित भूमिका का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



