Covid 19 : इंदौर में 208 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2430 हुई

Summary :

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना संक्रमण के 208 मामले एक दिन में सामने आने के बाद यहां एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों) की संख्या बढ़कर 2430 तक जा पहुंची है।

देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में कोरोना संक्रमण के 208 मामले एक दिन में सामने आने के बाद यहां एक्टिव केस (उपचाररत रोगियों) की संख्या बढ़कर 2430 तक जा पहुंची है। उधर राहत की खबर है नयी मौत की कोई अप्रिय सूचना नहीं है। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने कल रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि जांचे गये 2498 सेंम्पलों में 208 नए संक्रमित पाये गये हैं। इसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 2430 तक जा पहुंची है। वहीं, अब तक प्राप्त 157063 कुल जांच रिपोर्टों में से 8724 संक्रमित पाये गये हैं तथा अब तक कुल 333 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 
उधर राहत की खबर है कि आज 62 संक्रमितों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये जाने के बाद अब तक कुल 5961 रोगी ठीक हो चुके हैं। दूसरी तरफ संस्थागत क्वारेंटाइन केंद्रों से भी अब तक 5555 संदेहियों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी जा चुकी है।

Desk Team