कोविड-19 : महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 210 नए मामलों की पुष्टि, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,574

Summary :

मुंबई में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 993 तक पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है, शहर में अभी तक 64 लोगों की मौत हुई है

देशभर में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को राज्य में कोरोना के 210 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इन 210 नए मामलों के साथ महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,574 तक पहुंच गई है। यह जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई है।
वहीं, अकेले मुंबई में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 993 तक पहुंच गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है, शहर में अभी तक 64 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय निकाय के अनुसार, कोविड-19 के चार और मरीजों को इलाज के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। शहर में अभी तक 69 मरीज इलाज के बाद घर लौट चुके हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 6,761 तक पहुंच गई है और 206 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस वायरस से 516 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 

Desk Team