कोरोना वायरस के कारण देश समेत दुनियाभर के खेल टूर्नामेंट प्रभावित हुए है। महामारी के चलते टूर्नामेंट या तो स्थगित हो गए है या फिर रद्द हुए है। इस बीच, अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष प्रफुल पटेल ने शुक्रवार को कहा कि महासंघ और स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) फीफा के साथ मिलकर महिला अंडर-17 विश्व कप की नई तारीखों पर चर्चा कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट कोरोना वायपस के कारण स्थगित कर दिया गया है।
पटेल ने ट्वीट कर बताया, मैं इस बात को शेयर कर खुश हूं कि हम फीफा के साथ मिलकर जल्दी से जल्दी अंडर-17 महिला विश्व कप की नई तारीखों का ऐलान करे के लिए काम कर रहे हैं। एलओसी और फीफा साथ में मिलकर खिलाड़ियों की सुरक्षा और स्वास्थ को ध्यान में रखकर नई तारीखों पर काम कर रहे हैं। यह टूर्नामेंट शायद अब अगले साल हो और ऐसे में खिलाड़ियों की उम्र एक मुद्दा हो सकती है। पटेल ने कहा कि वह फीफा के साथ मिलकर इस पर भा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम फीफा के साथ मिलकर अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए उम्र के पैमाने पर भी काम कर रहे हैं ताकि सभी खिलाड़ी, जो कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनके हाथ से मौका नहीं जाए।
We are also in discussions with #FIFA to keep the age criteria of U-17 Women’s World Cup the same as originally planned, so that all the players who have been working very hard to prepare for the tournament,do not miss an opportunity to play due to the postponement.#U17WWC
— Praful Patel (@praful_patel) April 10, 2020
बता दें, महिला अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में नवंबर में होना था लेकिन दुनियाभर में कोविड-19 महामारी के फैलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 2 से 21 नवंबर तक होना था जहां मैचों को कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और नवी मुंबई में खेला जाना था। टूर्नामेंट में 16 टीमों को भाग लेना था जिसमें भारत ने मेजबान के तौर पर क्वालीफाई किया था। भारतीय अंडर-17 महिला टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है।


Download Android App
Download iOS App



