देशभर में कोरोना का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले 1 हजार के पार हो चुके हैं। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 150 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1,018 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है जहां वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1,000 से ऊपर चली गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आए कोविड-19 के 150 नए मामलों में से 116 अकेले मुंबई से आए हैं।
उन्होंने बताया कि अन्य मामलों में पुणे में 18, अहमदनगर, नागपुर और औरंगाबाद में तीन-तीन, ठाणे और बुल्ढाणा में दो-दो और सतारा, रत्नागिरि और सांगली में एक-एक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
बता दें, देश में कोरोना के अबतक कुल 4,789 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 124 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, इस वायरस से अबतक कुल 353 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे कोरोना के 508 नए मामले सामने आए हैं।


Download Android App
Download iOS App



